Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कांग्रेस का हाथ कट्टरपंथी इस्लामिक आतंक के साथ: भाजपा

भाजपा का कहना है कि कांग्रेस का हाथ हमेशा कट्टरपंथी इस्लामिक आतंक के साथ रहा है। 26/11 के आतंकवादी कसाब, पुलवामा पर पाकिस्तान का बचाव करने के बाद अब कांग्रेस ने माना कि उसने एसडीपीआई का समर्थन लिया है।

14 Jun 2024

कांग्रेस का हाथ कट्टरपंथी इस्लामिक आतंक के साथ: भाजपा

नई दिल्ली, 14 जून (हि.स.)। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और राज्य के मुख्यमंत्री के सहयोगी एम लक्ष्मण (जिन्हें मैसूर से टिकट भी मिला) के एसडीपीआई के बारे में ताजा खुलासे के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस का हाथ हमेशा कट्टरपंथी इस्लामिक आतंक के साथ रहा है। 26/11 के आतंकवादी कसाब, पुलवामा पर पाकिस्तान का बचाव करने के बाद अब कांग्रेस ने माना कि उसने एसडीपीआई का समर्थन लिया है।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा एसडीपीआई जैसे संगठनों के साथ खड़ी है। एसडीपीआई कट्टरपंथी इस्लामी आतंक समर्थक संगठन है, जो पीएफआई का राजनीतिक संगठन हैं। कांग्रेस ने पहले भी इनसे समर्थन लिया है और आज भी खुली स्वीकारोक्ति कर्नाटक के एक शीर्ष कांग्रेस नेता ने की है, जो सीएम सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में समर्थन लिया है, जिसमें शायद वायनाड भी शामिल है और उन्होंने यह भी कहा कि वे एसडीपीआई के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा 'राजनीति' को 'राष्ट्र-नीति' से ऊपर रखती है। हम पहले ही देख चुके हैं कि कांग्रेस आतंकवादी हमले में शामिल जिहादियों पर नरम रुख अख्तियार किया था।

दरअसल, लक्ष्मण ने खुलासा किया है कि एसडीपीआई (प्रतिबंधित आतंकी समूह पीएफआई की राजनीतिक शाखा) ने उनकी मदद करने के लिए कांग्रेस के समर्थन में अपना उम्मीदवार वापस ले लिया। लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस हमेशा एसडीपीआई का समर्थन करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News